डीकेन। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय व ग्राम पंचायतों में वर्ष का एक दिन चुनकर उसे गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में स्थानीय नगर परिषद डीकेन ने भी 04 मार्च 2025 को अध्यक्ष नगर परिषद डीकेन के मुख्य आतिथ्य व अन्य जनप्रतिनिधियों के विशेष आतिथ्य में गौरव दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण कुमार पाटीदार ने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के आदेश पर प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में एक दिन निश्चित कर उस दिन को नगर के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए। उसी तारतम्य में मंगलवार को नगर परिषद डीकेन अपना गौरव दिवस मना रही है।
स्व. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में आज यह गौरव दिवस मनाया गया। स्व. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा की मुर्ति पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर श्रवण कुमार पाटीदार अध्यक्ष नगर परिषद डीकेन, विनोद मंडावत, बनवारीलाल धाकड, मनीष गोयल, हरीसिंह मकोडिया, केसुराम गुर्जर, बबलू गौरावत, शंकरलाल भांभी आदि तथा श्रीमती परमिला ठाकुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी, दिनेश कुमार पाटीदार, संजय कुमार लबाना, रमेशचन्द्र पाटीदार, दिनेश भट्ट, मुकेश कुमार तावड, धीरज सेन, संदीप सेन सहित नपा के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं नागरिकगण मौजूद थे।