शिवरात्रि महापर्व पर नीमच शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव चार पहिया वाहनों के रुट में रहेगा बदलाव

Neemuch headlines February 25, 2025, 3:44 pm Technology

नीमच। महाशिवारात्रि पर्व के दौरान नीमच शहर में मुख्य मंदिर किलेश्वर पर दर्शनार्थियो की अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26.02.25 को शिवरात्रि पर्व के दौरान आवागमन को सुचारू रूप से संचालित एवं सुव्यस्थित करने हेतु प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक शहर में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी।

1. यातायात प्रतिबंधित मार्ग चार पहिया वाहन – -- सीआरपीएफ द्रोण गेट से मंडी गेट न. 04 पुलिया तक मार्ग चार पहिया वाहनो के लिये पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

नोट:- शाम 04.00 बजे के बाद उक्त मार्ग पर दो पहिया वाहनों का अधिक दबाव बड़ने की स्थिती में दो पहिया वाहन भी पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

-- जाजु कॉलेज के सामने से होकर ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर आने वाले मार्ग चार पहिया वाहनो के लिये पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Post