नीमच। रामेश्वर महादेव मंदिर पुरानी पुलिस लाइन नीमच की असीम कृपा से अंवातर ज्योतिर्मठ पीठ भानपुरा के शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी दिव्यानंद तीर्थ के आशीर्वाद एवं वर्तमान शंकराचार्य ज्ञानानंद जी तीर्थ के मार्गदर्शन में शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में नया केंट थाने के पास पुरानी पुलिस लाइन स्थित श्री रामेश्वर मंदिर परिसर में 28 फरवरी शुक्रवार सुबह 11:30 बजे 56 भोग और महादेव की प्रतिमा का शाही श्रृंगार का आयोजन किया जाएगा। कैलाश दर्शन प्राप्त शिव भक्त पंडित प्रमोद व्यास, रेखा व्यास ने बताया कि शाही श्रृंगार कार्यक्रम के बाद सुबह 11:30 बजे से भोलेनाथ का भंडारा महाप्रसादी का शुभारंभ रामेश्वर महादेव मंदिर में आरती पूजा पाठ के बाद किया जाएगा। भंडारे के लाभार्थी पंडित पुडी भंडार टैगोर मार्ग होंगे।
इस आयोजन के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृष्णा रेखा अग्रवाल मंडी व्यापारी, विनोद अंजू पामेचा पेट पूजा, पंडित परितोष नम्रता व्यास, पंडित ईशान व्यास सहित अनेक श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में सहभागी बने।