Latest News

इंदौर सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में महिला कॉमन रूम और शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण हुआ, मरीजों को होगा लाभ

Neemuch headlines February 10, 2025, 5:45 pm Technology

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से अच्छी खबर सामने आई है, जहां सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए महिला कॉमन रूम, शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति अशोक खण्डेलवाल, मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार शुक्ला, डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। वहीं, अतिथियों ने कॉलेज परिसर सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति अशोक खण्डेलवाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही कहा कि प्रदेश के अन्य दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की तुलना में इंदौर का यह महाविद्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस है। प्राचार्य ने कही ये बात शासकीय दंत चिकित्सालय की प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि यह कक्ष महिला मरीजों और अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है।

Related Post