सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा में हुआ था। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के रूप में मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस के बलिदानों की वजह से आज भी हर भारतीय के दिल में उनके प्रति सम्मान और प्यार मौजूद है।
नेताजी की जयंती के दिन आपको न केवल उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स के बारे में जानना चाहिए बल्कि उन्हें फॉलो भी करना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि शाश्वत नियम याद रखें- अगर आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा। अगर आप जीवन में सफलता का मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो आपको आलस का त्याग कर कड़ी मेहनत से काम करना होगा। जब कभी भी आपको निराशा महसूस हो तो नेता जी के इस कोट को याद कर लीजिएगा। हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है। अगर आप भी दूसरों के जजमेंट से अक्सर परेशान हो जाते हैं तो आपको सुभाष चंद्र बोस के इस कोट को हमेशा याद रखना चाहिए। नेताजी कहते थे कि उन्होंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना उन्हें नहीं आता। नेताजी कहते थे कि एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वो विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा। अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको सुभाष चंद्र बोस के इस कोट को हमेशा याद रखना चाहिए। नेताजी कहते थे कि जिसके अंदर सनक नहीं होती, वो कभी महान नहीं बन सकता। कुछ भी हासिल करने के लिए आपके अंदर जुनून होना चाहिए। सुभाष चंद्र बोस कहते थे कि याद रखें कि अन्याय और गलत से समझौता करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है। अगर आप वाकई में समाज में कुछ पॉजिटिव बदलाव लाना चाहते हैं, तो आपको हमेशा गलत के खिलाफ जरूर आवाज उठानी चाहिए।