Latest News

लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के गहने लेकर थी फरार

Neemuch headlines December 21, 2024, 8:31 pm Technology

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा में आठ दिन पहले लुटेरी दुल्हन गैंग ने रावत परिवार को शिकार बनाया था। दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर दुल्हन लाखों की संपत्ति लेकर भाग गई थी।

इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुल्हन के साथ-साथ उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई सतीश सिंह के बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू है। वह तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश निवासी है। वहीं उसके साथी का नाम प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी राठ, जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लड़की के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य सा​थियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है। क्या है मामला?:- कुलवारा गांव के निवासी राजदीप रावत का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था। सुहागरात पर दुल्हन राजदीप को दूध के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के गहने के अलाव दूल्हे का मोबाइल फोन भी शामिल था। दूल्हे के पिता अशोक रावत ने बताया ​था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी।

घटना के बाद अशोक रावत ने नौगांव थाना में ​शिकायत की थी, जिसके बाद से पुलिस लगतार लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही थी। शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस मध्य प्रदेश शॉपिंग गाइड नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की ​शिकायत मिलने के बाद उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लिया। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। बारीकी से भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके सा​थियों की तलाश की जा रही थी। लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश सभी जारी है।

Related Post