सरवानिया महाराज। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सांवलिया मित्र मंडल के तत्वाधान में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडपिया धाम स्थित श्री सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने शहर से सेकडो पदयात्रियों का जत्था हुआ रवाना। इस दो दिवस पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए 500 से अधिक पद यात्रियों ने अपना पंजीयन करवाया पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए समिति ने पंजीयन होना अनिवार्य किया था।
सांवलिया पदयात्रा मित्र मंडल द्वारा लगातार यह छटवी पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमे प्रतिवर्ष पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पदयात्रा आज प्रातः 6 बजे रावला चोक स्थिति वीर बालाजी मंदिर से भगवान बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई।
जो शिव मंदिर होते हुए जावद नयागांव व निबाहेड़ा के रास्ते सांवलिया सेठ दर्शन के लिए रवाना हुए। इस पद यात्रा में सरवानिया महाराज सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से से भी कहि महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए पदयात्रियों को यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए मित्र मंडल ने विशेष इंतजाम किए। पदयात्रा में जगह जगह समाजसेवी की ओर से अल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई। यात्रा में डीजे के साथ टेक्टर में सांवरिया सेठ की आकर्षक झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही, जिसका शहर में जगह जगह में स्वागत किया गया।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस की पदयात्रा का भोजन व रात्रि विश्राम डोरिया चौराया रहेगा। दूसरे दिन की पदयात्रा चार को प्रातः 5 बजे डोरिया चौराया से प्रारम्भ होकर आवरी माताजी के दर्शन करते हुए मंडफिया पहुंचेगी। वहां से सभी पैदल यात्रियों का जत्था ढोल डीजे के साथ सांवरिया जी दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचेगा, जहां भगवान के बाल भोग लगाकर भोजन प्रसादी के पश्चात यात्रा का समापन किया जाएगा। इन समाजसेवियों की ओर से रही अल्पाहार की व्यवस्था गणेश नवयुवक मंडल, नाहरसिंह कानावत, रजनीकांत मालवीय, मुकेश पाटीदार, श्याम काबरा, पूनमचंद कहार, दिनेश अहीर, रामदयाल सुथार, लोकेश राठौर पप्पूलाल सुथार, सांवलिया सेठ मित्र मंडल, हेमंत पाराशर, दिनेश राठौर।
पदयात्रा मित्र मंडल के यह है सदस्य प्रकाश माली, हेमंत पुरोहित, अर्जुन माली, अंतिम नागदा, अनिल राठौर, सुनील पाटीदार, जगदीश माली, बबलू माली, पंकज वशिटा, मनोज पाटीदार, राजेश प्रजापत, कैलाश राठौर, अनिल प्रजापत, विकास पाटीदार, गोविंद पाटीदार, विनोद प्रजापत, अनिल सुथार, राहुल प्रजापत, गोविंद माली, बबलू अंकित माली, आँशीष माली, महेश पाटीदार, विजय पाटीदार, बलराम पाटीदार, सुनील मडू पाटीदार, किशोर माली, श्याम पाटीदार, अनुकूल पाटीदार ।