Latest News

खाद संकट को लेकर कांग्रेस का विधानसभा से बहिर्गमन, कमलनाथ ने कहा ‘अपना समय भी आएगा’।

Neemuch headlines December 16, 2024, 2:12 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज कांग्रेस ने खाद संकट को लेकर बहिर्गमन कर दिया। बता दें कि आज भोपाल में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन जारी है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस का ‘जवाब दो हिसाब दो’ प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान विपक्ष ने विधानसभा का घेराव करने की बात भी कही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। राजधानी के जवाहर चौक पर इकट्ठे होकर कांग्रेसी हाथ में खाद की बोरियां लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन राज्य में भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में कर रही है। विपक्ष ने सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने और आम जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस आंदोलन का नारा “जवाब दो, हिसाब दो” रखा गया है। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन के लिए राजधानी में जुटे हैं। कमलनाथ ने कहा ‘अपना समय भी आएगा’ विधानसभा से बहिर्गमन के बाद आयोजित एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश के नाम से जाना जाता है। हर क्षेत्र में घोटाला हो रहा है। नौजवानों के रोज़गार में घोटाला। किसानों के बीज में घोटाला। हर तरफ़ बस घोटाला ही नज़र आ रहा है। मध्य प्रदेश की 70%

व्यवस्था कृषि पर आधारित लेकिन यहां किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। अगर हमारा कृषि क्षेत्र डूबता है तो पूरा प्रदेश डूबता है। लेकिन किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। जिनको आप ज्ञान देने जाते थे, वो आपको ज्ञान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि इस राजनीतिक परिवर्तन को पहचानिए और उसके अनुसार काम कीजिए। कमलनाथ ने कहा कि ‘अपना समय भी आएगा’। अगर तबला बोल पाता तो कहता..उस्ताद ज़ाकिर हुसैन कहीं नहीं जाते उमंग सिंघार ने कहा ‘मैदान से सदन तक लड़ेंगे’ इससे पहले, विरोध प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैदान की लड़ाई हम सदन तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ जो वादे किए थे वो अब तक पूरे नहीं किए गए हैं और सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में वो ये प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि किसानों के लिए हम अंतिम साँस तक लड़ाई लड़ेंगे। जयवर्धन सिंह ने सरकार पर लगाया आरोप पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज पूरा कांग्रेस विधायक दल किसानों के साथ खड़ा है। अभी पूरे प्रदेश में यूरिया की डिमांड है। लेकिन बीजेपी की लाचार सरकार किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं दे पा रहे है।

आज किसान लगातार माँग कर रहा है कि उन्हें पर्याप्त डीएपी मिले, लोग लंबी लाइनों में लगे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। इसीलिए हम उनके लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि पता चले कि मोहन सरकार में क्या स्थिति हो गई है।

Related Post