सरसों साग बनाने की सामग्री: -
500 ग्राम सरसों भाजी,
100 ग्राम पालक,
50 ग्राम बथुआ,
1 टुकड़ा अदरक,
4-6 लहसुन की कली,
स्वादानुसार नमक,
1 बड़ा चम्मच मक्खन,
2-3 हरी मिर्च,
1 बड़ा चम्मच मक्का आटा।
सरसों साग बघार की सामग्री :-
2 बड़े चम्मच देसी घी,
1 छोटा चम्मच जीरा,
हींग चुटकी भर,
1 बड़ा टमाटर और 1 प्याज की प्यूरी,
लाल मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार,
सरसों का साग बनाने की आसान विधि :-
सबसे पहले तीनों तरह की पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके धोकर मोटा-मोटा काट लें।
अब लहसुन, अदरक बारीक काट लें और कुकर में डालकर सभी को साथ में पका लें।
• यह मिश्रण ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें। अब सरसों के साग में एक कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं और मक्खन मिला दें। अब घी गरम करके हींग-जीरा भून लें।
• टमाटर-प्याज की प्यूरी डालें और अच्छीतरह पका लें। - फिर अब हल्दी व लाल मिर्च डालें।
- अच्छीतरह पक जाने पर तैयार छौंक को मक्के के साग में मिला दें।
। मक्का रोटी की सामग्री:-
500 ग्राम मक्के का फ्रेश आटा, गुनगुना पानी (आवश्यकतानुसार),
1 बड़ा तेल मोयन के लिए, नमक स्वादानुसार।
अलग से सर्व करने के लिए शुद्ध देसी घी।
मक्का की रोटी बनाने की सरल विधि:-
- कुछ देर रखें, अच्छे से मथे और फिर रोटी बना लें।
गरम गुनगुने पानी से मक्के का आटा गूंथ लें। अब तवा गरम करके रोटी सेंक लें।
- फिर तवा हटा दें और गैस की आंच पर दोनों तरफ से पलट कर अच्छीतरह सेंक लें। अब गरमा-गरम मक्का की रोटी पर अच्छा घी लगाएं और सरसों के साग के सर्व पेश करें।
- मक्के की रोटी और सरसों का साग का मजा बिना प्याज और नीबू के नहीं आता है, अतः खाना परोसते समय कटे प्याज और नीबू अवश्य दें।