पिछले एक साल में हासिल उपलब्धियों को बयां कर रही है प्रदर्शनी

Neemuch headlines December 13, 2024, 7:01 pm Technology

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत 11 दिसम्‍बर के 26 दिसम्‍बर 2024 तक जनकल्‍याण पर्व आयोजित किया जा रहा हैं।

जनकल्‍याण पर्व के अ‍वसर पर म.प्र.जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा कलेक्‍टोरेट परिसर नीमच में लगाई गई प्रदर्शनी म.प्र.सरकार द्वारा पिछले एक साल में हांसिल उपलब्धियों को बयां कर रही हैं। यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्‍या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, इसकी सराहना की। जिले के नागरिकों , स्‍कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं आदि सभी से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आगृह किया गया हैं।

Related Post