नई दिल्ली। संभल हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि संभल और बांग्लादेश की हिंसा एक जैसी है और इन घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक ही है। उन्होंने कहा कि जो मुगल आक्रांता बाबर ने किया वही संभल और बांग्लादेश में हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे को लेकर संभल में हिंसा भड़क गई थी। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन को टारगेट करते हुए पथराव और गोलीबारी की। इस हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई थी। था वही आज संभल और बांग्लादेश में हो रहा है। इन सब घटनाओं का डीएनए एक ही है। इससे पहले योगी ने संभल हिंसा के आरोपियों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने कहा कि एक भी उपद्रवी नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उपद्रवियों से ही वसूला जाए। बाबर के एक सिपहसालार ने 500 वर्ष पहले जो काम श्री अयोध्या धाम में किया था, संभल में किया था और जो काम अराजकता फैलाने वालों के लगाएं पोस्टर : कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर हो, अलीगढ़ हो या फिर संभल अथवा कोई अन्य जनपद किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती। अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके पोस्टर लगाए जाएं और एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। क्या है
पूरा मामला :-
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे को लेकर संभल में हिंसा भड़क गई थी। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन को टारगेट करते हुए पथराव और गोलीबारी की। इस हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने दावा किया था कि उनके द्वारा रबड़ की गोलियां दागी गई थीं। पुलिस को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने खोखे मिले हैं। इसके चलते इस घटना में पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस को 6 खोखे मिले हैं, जिसमें तीन 9 एमएमके है,
1 फायर खोखे पर 68.62 पीओएफ लिखा हुआ, जो पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी निर्मित है, दूसरे पर यूएसए का निशान है। जिसे अमेरिका का माना जा रहा है। तीसरे पर एफएन स्टार लिखा है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर जा रही है। इसके अलावा तीन पिस्टल के कारतूसों के खोके भी मिले हैं, जो कंट्री मेड हैं।