सरवानिया महाराज पुलिस चौकी ने 3 किलो 500 ग्राम अफीम सहित आरोपी किया गिरफ्तार

Neemuch headlines March 2, 2026, 1:43 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरवानिया चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सरवानिया चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी एवं उनकी टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी आसपास क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Post