Latest News

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लुढ़का पारा, आने वाले दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, देखें लेटेस्ट अपडेट

Neemuch headlines November 17, 2024, 12:28 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पहले दोपहर की गर्मी जहां चुभन देने वाली होती थी तो वहीं अब चिलचिलाती धूप का असर कम हो गया है।

सुबह और शाम को सर्द हवा का एहसास भी बढ़ गया है। जल्दी कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई जा रही है। बढ़ती हुई ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान 60 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मंडला में भी तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा और इसके अलावा दूसरे शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम सामान्य रहेगा और ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मध्य प्रदेश का मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो ज्यादातर जिलों में रात में हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है। सुबह भी कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल और जबलपुर जैसी जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर आज ज्यादा बढ़ सकता है।

Related Post