कलेक्‍टर ने रतनगढ़ एन.आर.सी. का किया निरीक्षण।

Neemuch headlines October 9, 2024, 6:14 pm Technology

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को जिले के रतनगढ़ में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर, इस केंद्र में भर्ती सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों की जानकारी ली। उन्‍होंने एन.आर.सी. में भर्ती बच्‍चों की माताओं से चर्चा कर, बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में हो रहे सुधार, मिलने वाली मजदुरी की राशि एवं भोजन की व्‍यवस्‍था तथा रात्रि में रूकने की व्‍यवस्‍था आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली। निरीक्षण दौरान एन.आर.सी. रतनगढ़ में 14 बच्‍चें भर्ती होकर, उपचारत पाए गए। दो बच्‍चों को बुधवार को सुबह ही डिस्‍चार्ज किया गया है।

एन.आर.सी. में कलेक्‍टर के निर्देशों के बाद निर्धारित 10 सीटों से अधिक बच्‍चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भर्ती करवाया जा रहा हैं। कलेक्‍टर ने एन.आर.सी. संचालन एवं व्‍यवस्‍थाओं की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, एस.डी.एम. राजेश शाह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ताराचंद मेहरा, बी.एम.ओ. डॉ. राजेश मीणा एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post