Latest News

जावद में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौतः जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Neemuch headlines October 6, 2024, 10:20 am Technology

नीमच। नयागांव चौराहे के पास शुक्रवार (4 अक्टूबर) को एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एम्बुलेंस की सहायता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तलाकशुदा मृतिका किराए के मकान में रहती थी - अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम छगनी बाई उर्फ संगीता पिता कालू भील (45) बताया जा रहा है। मृतिका की शादी केसरपुरा हुई थी। जहां 2 साल से पति से तलाक हो गया। जिसके चलते महिला नयागांव में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान देर शाम महिला किसी काम के लिए जा रही थी। तभी नयागांव चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला दुर्घटना का शिकार हो गई। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव मृतक महिला की भतीजी कन्या बाई पति अशोक के सुपुर्द किया गया।

वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post