Latest News

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा होती है- स्वाति गौरव चोपड़ा, आईएमए का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,

Neemuch headlines October 5, 2024, 6:50 pm Technology

नीमच । उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा होती है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संगठन में मातृशक्ति को नेतृत्व प्रदान किया गया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल है। नई कार्यकारिणी समाज सेवा के क्षेत्र में नया स्थापित करेगी।

सभी टीम भावना से आगे बढ़े और राष्ट्र विकास में सहभागी बने। विकसित भारत के निर्माण में चिकित्सकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भारत के चिकित्सकों का पूरे विश्व में सबसे अधिक विश्वास बढ़ रहा है। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहीं। वे मेडिकल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर शब्द का बहुत प्रभाव पड़ता है डॉक्टर भगवान के बाद बहुत सम्मानीय होता है।

मानवता की भावना सभी डॉक्टरों में झलकती है। प्लास्टिक का उपयोग कम करें। कपड़े का थेली का उपयोग ज्यादा करें और स्वच्छता अभियान में सहयोगी बने और नीमच को स्मार्ट सिटी बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। एसडीएम ममता खेड़े ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला नेतृत्व एक गौरव का विषय है। मेडिकल सेवा क्षेत्र में बारीकी से देखभाल की जाए तो उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा हो सकती है। चिकित्सा सेवा मानवता का आदर्श उदाहरण है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निवृतिमान अध्यक्ष डॉ अशोक जैन ने कहा कि विश्व में महिला सशक्तिकरण का युग चल रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच जिला इकाई ने भी मातृशक्ति को अवसर प्रदान किया है महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट परिणाम सामने आएगा। सभी ने 10 वर्ष तक चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान किया संगठन को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिले हैं। इस वर्ष भी इकाई का फिर कार के लिए चयन किया गया है। मेडिकल पुरस्कार एसोसिएशन के निवृति मान सचिव डॉक्टर मनीष चमडिया ने कहा कि मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने 10 वर्षों में अनेक विकास के कार्य किए हैं ।

मालवा मेवाड कॉन्फ्रेंस बैडमिंटन और टेबल टेनिस हाल का नवीकरण निर्माण कार्य गरीब महिलाओं के लिए 31 सिलाई मशीनों का वितरण, वृद्ध आश्रम के लिए फ्रिज और वाशिंग मशीन स्कूल मैं फर्नीचर का सेवा प्रकल्प सहित अनेक समाज सेवा के कार्य किए गए हैं। सीआरपीएफ मेडिकल डीआईजी श्रीमती पदमा चौधरी ने कहा कि चिकित्सा जगत में सेवा की भावना से ही चिकित्सा कार्य किया जाता है चिकित्सकों को जब भी सीआरपीएफ के माध्यम से किसी भी सहयोग की आवश्यकता होगी तो पूरी तरह आवश्यकता अनुसार नियमानुसार सहयोग प्रदान किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुजाता गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। संगठन के माध्यम से पीड़ित मानवता के क्षेत्र में भी अनेक सेवा प्रकल्प आयोजित किया जा रहे हैं। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रजवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया। आई एम ए की राष्ट्रीय स्तुति डॉ रंजना सिंहल ने तथा प्रार्थना डॉक्टर प्रियंका जोशी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉक्टर जगदीश चंद्र वर्मा, डॉक्टर प्रेरणा महेश्वरी, डॉक्टर तृप्ति तिवारी डॉक्टर स्वाति वर्मा, डॉक्टर आशा चौधरी, डॉक्टर अंजू जोशी, डॉक्टर सविता डॉक्टर संगीता भारतीय, डॉक्टर भावना आयरन डॉक्टर निधि प्रधान डॉक्टर रमेश दक, द स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरपर्सन माधुरी चौरसिया अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रश्मि पटेल ने किया तथा आभार सचिव डॉ मनीषा चमडिया ने व्यक्त किया।

Related Post