Latest News

तीन लाइन के सुसाइड नोट में 3 नाम लिखकर फंदे पर लटका 18 साल का बेटा, हर दिन ऐसा होता था

Neemuch headlines October 3, 2024, 5:04 pm Technology

नीमच। एमपी के नीमच में एक 18 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने एक तीन लाइन का सुसाइड नोट छोड़ा है। इस नोट ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। 18 साल के राज ने अपने घर में फांसी लगा ली।

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जब घरवाले काम से वापस लौटे तो उन्होंने राज को फांसी पर लटका हुआ पाया। तीन लाइन का सुसाइड नोट परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले राज ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें सिर्फ तीन लाइन हैं। इसमें उसने जो खुलासे किए पढ़कर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे फौरन पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाते हुए पहुंचे। इनका किया जिक्र इसमें उसने ग्वालटोली की ही एक लड़की और उसकी मां का नाम लिखा था। साथ ही उसने प्रवीण यादव नाम के एक लड़के का भी जिक्र किया है। आरोपी हर दिन करते थे ये काम पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी लड़की और उसकी मां उससे रोजाना 500 रुपये मांगते थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पैसे किस लिए मांगे जाते थे। पीएम के बाद परिजनों का हंगामा पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को घर ले गए। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग परिजनों की मांग थी कि आरोपियों पर FIR दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उन्हें समझाया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। तीन लाइन का सुसाइड नोट है। इसमें दो-तीन लोगों के नाम हैं। ज्यादा कुछ डिटेल नहीं है। फिलहाल जांच जारी है।

Related Post