Latest News

रतनगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर मरिजो को किए बिस्किट व फलो का वितरण

निर्मल मुंदड़ा October 3, 2024, 4:49 pm Technology

रतनगढ । 2 अक्टूबर को रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, नगर युवा कांग्रेस, महिला ब्लॉक कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में देश के दो महा पुरुषों की जयंती मनाई गई। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पर पहुंच कर गांधी जी व शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।

इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, मोहन लाल धाकड़ आदि नेताओं द्वारा दोनो महापुरुषों के द्वारा किस तरह देश का नाम रोशन किया। देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी जी ने किस प्रकार से संघर्ष किया व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने किस तरह किसानों की लड़ाई लड़ते हुए जय जवान जय किसान का नारा देते हुए देश के लिए समर्पित होकर उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य किया।

इस पर सारगर्भित उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह साण्डा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजिया बोहरा, रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष यूसुफ भाई बोहरा, डीकेन नगर अध्यक्ष मोहन जोशी, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल चारण, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष रतनगढ़ भंवरलाल सोलंकी, मुज़िबुर्रहमान खान, मण्डल अध्यक्ष अम्बालाल, जोहर राव बोहरा, रमेश सोलंकी, जगदीश बैरागी, मेघराज गुजर, जमनेश बंजारा, मुरलीधार राठोर, रामस्वरूप सोलंकी, महेश सोनी, ताहराव बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post