Latest News

कुकड़ेश्वर में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

विनोद पोरवाल September 24, 2024, 9:23 am Technology

कुकडेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से जिला नीमच के नगर पंचायत कुकडेश्वर में स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के माध्यम से "जमाकर्ता एवं शिक्षा जागरूकता" कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लगभग -55-60 लोगों की उपस्थिति रही जिसमे ग्रामीण स्व सहायता समुह की महिलाएं , सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को समझा और सुनिश्चित किया कि वे प्राप्त जानकारी को अन्य लोगों तक साझा करेंगे साथ ही वर्तमान मे हो रहे सायबर लुट से बचेंगे। ट्रेनर के तौर पर श्रीराजेन्द्र सोनी,हर्षित शर्मा, सिद्दार्थ सिंह चौहान के माध्यम से वित्तीय समावेशन एवं उससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी वीडियो और ऑडियो के माध्यम से दी।

जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवंम रोचक लगा। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह ठाकुर जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, महेंद्र पाल सिंह भाटी ब्लॉक समन्वयक, सतीश खाबिया अध्यक्ष नगर पत्रकार संघ तेजकरण सोनी अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति, श्रीमती मंजू सोनी नवांकुर संस्था प्रमुख के साथ ही नगर के वरिष्ठ पत्रकार गण समाजसेवी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, स्वसहायता समूह सदस्य एवं विद्यार्थी गणो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया उक्त जानकारी भगवती प्रसाद सोनी ने दी।

Related Post