Latest News

शनिवार को चल्दू से दो दिवसीय सांवरिया सेठ की तीसरी पैदल यात्रा

Neemuch headlines September 21, 2024, 4:04 pm Technology

नीमच । मालवा-मेवाड़ में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने चल्दू से पदयात्रियों का जत्था शनिवार को हुआ रवाना। इस दो दिवसीय पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया है। पंजीयन होना समिति ने अनिवार्य किया है। सांवरिया सेठ मित्र मंडल चल्दू द्वारा ये तीसरी पैदल यात्रा निकाली जा रही है। जो पारंपरिक पूजा- अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई। सेठ सांवरिया के दर्शन के लिए उत्सुक भक्तों को वर्ष भर से इस पदयात्रा का इन्तजार रहता है।

इस यात्रा में क्षेत्र के हर वर्ग, समुदाय के हर उम्र के महिला-पुरुष सम्मिलित होंते। पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए है। यात्रा में ढोल-ढमाके, डीजे के साथ पालकी में सवार सांवरिया सेठ की आकर्षक झांकी दर्शनीय रही। इस पदयात्रा का नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार व मित्र मंडल ने फूलो से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चल्दु के सरपंच महेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा, वासुदेव मेघवाल उपस्थित थे।

Related Post