किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर, “किसान न्याय यात्रा” में लगाये BJP सरकार पर कई आरोप

Neemuch headlines September 20, 2024, 3:48 pm Technology

भोपाल । मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों से किये गए वादे के मुताबिक फसलों का समर्थन मूल्य दिलाने और उनकी समस्याओ को दूर करने की मांग कांग्रेस लंबे समय से कर रही है, इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। कांग्रेस ने जिला स्तर पर निकाली किसान न्याय यात्रा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों के समर्थन में किसान न्याय यात्रा निकाली जिसके तहत नेताओं ने प्रदर्शन किये, और फिर कलेक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं,

ज्ञापन में गेहूं और धान की वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करवाना, सोयाबीन की फसल की एमएसपी 6 हज़ार रुपये करना, भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन जैसे किसानों की समस्या का साथ साथ राहुल गांधी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की बातें कहीं गई है। सिंधिया ने सराहा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’, बताया इसे देश हित में ऐतिहासिक कदम कांग्रेस सांसद ने लगाये भाजपा सरकार पर आरोप ग्वालियर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और वादाखिलाफी करने के आरोप लगाये, किसान न्याय यात्रा में शामिल राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है, हम भाजपा की सरकार को उसके किये वादे याद दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे हैं और ज्ञापन सौंप रहे हैं।

Related Post