Latest News

दोपहर के समय अनावश्‍यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद

Neemuch headlines April 22, 2026, 4:48 pm Technology

नीमच । वर्तमान मैासम में गर्मी का प्रभाव बढने लगा है तथा आगामी दिवस में इसमें और बढोतरी की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों को एडवायरी जारी कर सलाह दी गई है, कि इस मौसम में अनावश्‍यक दोपहर के समय घर से बाहर नही निकले। माह अप्रेल मई एवं जून में तापमान की अधिकता के कारण गर्म हवाओ के रूप में लू चलती है, जिससे आमजनों को भी लू लगने की समस्या हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि अत्याधिक गर्मी एवं तेज धूप के सम्पर्क में आने से शरीर में पानी एवं नमक(लवण) की कमी हो जाती है जिससे लू लगने की संभावना बढ जाती है। ऐसी स्थिति में आवश्‍यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्‍यक है। अनावश्‍यक धूप में निकलने से बचना चाहिये, यदि आवश्‍यक हो, तो सिर पर कपडे या गमछे का उपयोग करे। आखों पर चश्‍मा पहन कर चले। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाकर निकले जरूरी कार्य सुबह जल्दी या सायंकाल को करे। डॉ.प्रसाद ने बताया, कि तेज बुखार, सिसदर्द , चक्कर आना, उल्टी , मुहं का सुखना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, पूरे शरीर में दर्द, पसीना नही आना, पेशाब कम आना या पीले गहरे रंग का आना, भूख नही लगना एवं बैहोसी जैसे लक्षण लू के संकेत हो सकते है, ऐसे लक्षण दिखाई दे, तो संबन्धित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर लिटाकर प्राथमिक उपचार प्रदान करना चाहिए तथा तुरंत ही नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिये।

लू से बचाव के लिये अत्याधिक मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिए, सूती वस्त्र पहनें एंव ओ.आर.एस.का घोल का सेवन करना चाहिए। धूप में लंबे समय तक कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही दोपहर के समय किचन भट्टी पर कार्य को भी टालना चाहिये। तरल पेय पदार्थ जैसे पानी, छांछ, नींबू का रस, फलों का रस, तरल पेय पदार्थो का उपयोग निरंतर करते रहना चाहिए। डॉ.प्रसाद ने बताया, कि अधीनस्थ चिकित्सकों को इसके लिये निर्देश जारी कर दियें है तथा पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. एवं अन्य दवाईयां की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए है।

Related Post