Latest News

जैन तीसरी बार बने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के प्रदेशाध्यक्ष।

प्रदीप जैन September 19, 2024, 2:03 pm Technology

अच्छी कार्यशैली से प्रभावित होकर राष्ट्रीय नेतृत्व फिर सौंपी कमान

सिंगोली। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के पुत्र प्रदीप जैन को राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के वरिष्ठ नेतृत्व ने अच्छी कार्यशैली को देखते हुए मध्यप्रदेश संगठन की प्रदेशाध्यक्ष के रूप में तीसरी बार कमान सौंपी है। जैन सदैव समाज सेवा के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाते आएं हैं इसी से प्रभावित होकर राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन के संस्थापक पूज्य गुरुदेव स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्य नारायण सिंह ने जैन को पुनः मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जैन की नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष की लहर है। जैन ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन की गतिविधियों में ओर सक्रियता लाते हुए शीघ्र ही प्रदेश में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Related Post