Latest News

बासखेड़िया चारभूजा मंदिर से 1 वर्ष की रामधुन प्रभात फेरी का कार्यक्रम संपन्न

दुर्गाशंकर ललाभट्ट September 17, 2024, 9:57 am Technology

62 वे साल के प्रवेश पर "श्री राम जय राम" की धुन के लगे जयकारे

जीरन। धार्मिक नगरी जीरन में पूरे वर्ष भर बासखेड़िया व भिलावत मंदिर से रामधुन प्रभातफेरी सुबह 4:00 बजे पूरे नगर में निकली पूरे नगर में जय राम श्री राम की धुन के साथ पूरे वर्ष भर सुबह सुबह ठंडी में गर्मी में बरसात में भगवान की रामधुन के साथ जीरन नगर में निकलती है पिछले 61 वर्षों से लगातार जीरन में राम धुन के साथ प्रभात फेरी निकलती है इसवर्ष बासखेडीया चारभूजा मंदिर से रामधुन प्रभात फेरी की पूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें 24 घंटे की राम धुन की गई रामधुन जीरन नगर के प्रमुख मार्गो सदर बाजार बस स्टैंड पाटीदार मोहल्ला निमचोक से होते हुए वापस बासखेड़िया मंदिर पहुंची रामधुन प्रभात फेरी के कार्यक्रम में 7500 भक्तो की महाप्रसादी का आयोजन किया गया रामधुन समिति की ओर से महाप्रसादी तैयार की गई यह कार्यक्रम पाटीदार धर्मशाला जीरन में संपन्न हुआ 62 वे साल में राम धुन प्रभात फेरी बड़ा राम मंदिर निमचोक जीरन से निकलेगी यह राम धुन हर मंदिर से 1 वर्ष के लिए रोज सुबह 4:00 बजे निकलती हैं इस वर्ष बड़ा मंदिर से रामधुन प्रभात फेरी निकलेगी रामधुन प्रभातफेरी मे भक्तों ने श्री राम जय राम की धुन पर रामधुन निकाली गई महिलाएं पुरुषों के साथ छोटे छोटे नन्हे नन्हे बच्चों ने भी रामधुन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जीरन मे रामधुन वार्षिक उत्सव मैं 24 घंटे की अखंड राम धुन प्रारंभ कल प्रारंभ हुई थी।

आज भव्य शोभा यात्रा के साथ जीरन में ढोल नगाड़ों के साथ थीरखते हुए भक्तजन राम धुन की मस्ती में पूरे नगर भ्रमण पर निकले भव्य शोभायात्रा। जीरन नगर में पिछले करीब 61 वर्षों से नगर में सुबह 4 बजे रामधुन प्रभात फेरी निकलती है जो की एक दिन भी खंडित नहीं होती है चाहे कोई सा भी मौसम हो जिसका वर्ष में एक बार वार्षिक उत्सव मनाया जाता है एक मंदिर से दूसरे मंदिर पर रामधुन विराजित कि जाती हैं उस समय वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें पूरा नगर भक्तगण बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं जिसके अंतर्गत आज प्रातः 7 बजे से 24 घंटे की अखंड रामायण पाठ प्रांरभ किया गया आज सुबह हवन के पश्चात 12 बजे भगवान ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकलें जिनका नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related Post