Latest News

मुमुक्षु सुश्री करिश्मा जी लुणिया करेगी दीक्षा अंगीकार

Neemuch headlines September 13, 2024, 4:37 pm Technology

कुकडेश्वर । अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा.के मुखारविंद से एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म.सा. की महत्ती कृपा से मुमुक्षु बहन सुश्री करिश्मा लुणिया (नोखा मंडी, राज.) सुपुत्री वीर माता ममता वीर पिता गौतम लुणिया सुपोत्री वीर दादी श्रीमती द्रौपदी देवी नैमिचंद जी लुणिया की जैन भागवती दीक्षा 07 फरवरी 2025 के लिए सभी आगारों सहित स्वीकृत हैं। ज्ञात हो आप यत्नेश मुनि म.सा. के सांसारिक बहन हैं उक्त जानकारी अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जी गांधी, राष्ट्रीय अंहिसा प्रचारक महेश जी नाहटा ने दी।

Related Post