Latest News

राजस्व महाअभियान में समस्याओं का समाधान होने से किसानों को मिली प्रसन्नता

Neemuch headlines September 8, 2024, 4:22 pm Technology

नीमच । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संचालित किए गए राजस्व महा अभियान ने नीमच जिले के सैकड़ो लोगों को प्रसन्नता दी है। परेशान लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्‍व विभाग द्वारा नीमच जिले में अभियान के तहत कुल 2.34 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया है। परेशान लोगों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है ।

अभियान के पूर्व जिनके राजस्‍व संबधी कार्य लम्बित चले आ रहे थे,इस अभियान में उनके काम आसानी से हो गए है। राजस्‍व महाअभियान 2.0 के तहत जिले में 2 लाख 34 हजार 797 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्‍व महाअभियान के माध्‍यम से नामांतरण के 786 में से सभी 786 प्रकरणों का, बंटवारा के 149 प्रकरणों में से सभी 149 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्‍तगी के 57 प्रकरणों में से सभी 57 प्रकरणों आर.सी.एम.एस. में दर्ज नवीन 3199 में से सभी में 3199 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। साथ ही नक्‍शा तरमीम के 41349 प्रकरणों का, समग्र ई-केवायसी के 189257 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

नीमच जिले के के ग्राम जवासा के किसान मुकेश की राजस्व महाअभियान में खसरा ई केवाईसी हो गई। नीमच निवासी संतोष कुमार भी अपनी खरीदी हुई भूमि के नामांतरण के लिए परेशान थे, लेकिन अभियान ने खुशी दे दी, उनकी भूमि का नामांतरण हो गया है । ग्राम अमावलीमहल के रतन लाल का भी खसरा ई केवाइसी एवं नक्‍शा तरमीम हो चुका है । नीमच निवासी सुरेन्‍द्र कुमार ने प्लाट खरीदा था, नामांतरण के बारे में सोचा था कि बहुत परेशानी होगी।

परंतु इस अभियान में आसानी से नामांतरण हो गया। इस प्रकार के अनेकों उदाहरण है जिनकी परेशानी को राजस्व अभियान ने हल कर दिया है। वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते है।

Related Post