Latest News

रेडक्रॉस पंहुचे कलेक्टर चंद्रा, गणेश वंदन के साथ की गणपति स्थापना, मूकबधिर छात्राओं का डांस देख मंत्रमुग्ध हुए कलेक्टर चंद्रा

Neemuch headlines September 8, 2024, 7:24 am Technology

नीमच। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा शहर के रेडक्रॉस पंहुचे। यंहा उन्होंने प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर गणपति स्थापना की। रेडक्रॉस की मूकबधिर छात्राओं ने गणपति बप्पा के भजन पर डांस कर भगवान गणेश का आह्वान किया। मूकबधिर छात्राओं ने सांकेतिक भाषा (इशारों द्वारा) पर आधारित डांस किया।

इस डांस से कलेक्टर चंद्रा मंत्रमुग्ध हो उठे। इस डांस के सांकेतिक अनुवादक मूकबधिर छात्रावास अधीक्षिका खुमान कुंवर भारद्वाज और विशेष शिक्षक मुकेश शर्मा रहे।

इसके बाद सभी मूकबधिर छात्राओं ने हाथ उंचे कर उन्हें हिलाते हुए कलेक्टर चंद्रा का आत्मीय धन्यवाद किया। इस पर कलेक्टर चंद्रा ने भी सांकेतिक भाषा में हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रसाद ग्रहण कर कलेक्टर चंद्रा ने सभी से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अरविंद डामोर, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पटेल, डॉ. संगीता भारती, नशामुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील तिवारी, नशा मुक्ति केंद्र के मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी, रेडक्रॉस मूकबधिर छात्रावास अधीक्षिका खुमान कुंवर भारद्वाज, विशेष शिक्षक मुकेश शर्मा, लेखापाल देवीलाल मौर्य, सहायक फिजियोथेरेपिस्ट विकास अंखिया, राकेश कुमार पाल, शिव कुमार मेघवाल, प्रकाश सैनी, प्रमोद कटारा, मदन सूर्यवंशी, सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के छात्र, मूकबधिर छात्र-छात्राएं, वृद्धाश्रम के बुजुर्ग व अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Post