Latest News

सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच द्वारा इन्दिरा नगर जोन की कार्यकारिणी का गठन, डॉ अक्षय पुरोहित अध्यक्ष और सचिव अरुण शर्मा बने

Neemuch headlines September 7, 2024, 7:18 am Technology

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नगर जोन की एक बैठक अरुण शर्मा के निवास पर श्री राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन सह जयघोष के साथ प्रारंभ हुई । इस बैठक में सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति इंदिरा नगर जोन की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। इन्दिरा नगर जोन कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से अध्यक्ष- डाॅ. अक्षय पुरोहित उपाध्यक्ष- दिनेश रावल, सागर नागदा, सचिव- अरुण शर्मा सह सचिव- अभिषेक शर्मा, शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष- भागीरथ शर्मा, मीडिया प्रभारी- गौरव आचार्य कार्यकारिणी सदस्य- अरुण शर्मा ( चावला काॅलोनी), कैलाश शर्मा, राजेश आचार्य, राजूजी नागदा का उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मत से मानोनयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मार्गदर्शक मण्डल का गठन किया गया जिसमे सुभाष तुगनावत, प्रदीप जोशी, कृष्ण गोपाल पंचारिया, संजय शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आर.बी. शर्मा, धन्नालाल शर्मा, प्रभुलाल नागदा का मनोनयन किया गया। उक्त कार्यक्रम शैलेश जोशी पूर्व अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं दिलीप शर्मा- अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी गठन उपरान्त नामो की घोषणा सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप शर्मा द्वारा की गई।

तदुपरांत सभी मनोनीत सदस्यों का पुष्पाहार से अभिनन्दन किया गया एवं शैलेश जोशी ने सकल ब्राह्मण कल्याण समिति नीमच द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रत्येक परिवार को जोड़ने के प्रकल्प को विस्तार देने के लिए सभी नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्यों का मार्गदर्शन प्रदान कर शुभकामनाए प्रदान की। उपस्थित विप्र जन सह परिचय के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Related Post