Latest News

माहेश्वरी महिला संगठन मध्यांचल अधिवेशन अभिप्रेरणा 2024 उज्जैन में जिले की महिलाओं ने सहभागिता निभाई

Neemuch headlines September 1, 2024, 2:48 pm Technology

नीमच । पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा मध्यांचल अधिवेशन अभिप्रेरणा 2024 का आयोजन उज्जैन में सम्पन्न हुआ अखिल भारतीय राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष मंजु बांगड़ महासचिव ज्योती राठी सीए जयन्त गुप्ता, महासभापती के सचिव अजय झंवर एवं मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित थे। समस्त राष्ट्र पदाधिकारी एवं पश्चिमी म. प्र. महिला संगठन अध्यक्ष उषा सोडानी एवं सचिव शोभा माहेश्वरी एवं आंचलीक उपाध्यक्ष स्नेहलता मुंदडा एवं सभी प्रदेश प्राधिकारी की उपस्थिति में नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष अर्चना सारड़ा, सचीव संध्या राठी, राष्ट्रीय सदस्य रेणुका तोतला, प्रदेश संयोजीका अनीता समदानी , संगठन मंत्री सपना मंडोवरा, उपाध्यक्ष राज सोडानी एवं प्रदेश सदस्य वंदना बाहेती व इंदु मूंदड़ा इस दो दिवसीय भव्य अधिवेशन में सहभागी बनें। नीमच जिले से अनिता समदानी को पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विमला साबु का जीवन परिचय देने को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सभी कार्यक्रमों का सहयोजन सराहनीय रहा जिसमें ज्ञानवर्धक उपदेश परिपूर्णता धर्म संस्कृती मनोरंजन का मिला जुला अवरणीय आयोजन हुए इस सफल आयोजन के लिए नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष अर्चना सारड़ा एवं सचिव संध्या जी राठी की और से सभी का आभार व्यक्त क्रिया।।

Related Post