मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज मालवा पेट्रो प्रोडक्‍ट प्राय.लि.मी.के आयल प्‍लांट नीमच का वर्चुअली उदघाटन करेंगे।

Neemuch headlines August 27, 2024, 7:26 pm Technology

नीमच । प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 28 अगस्‍त 2024 को प्रा‍त: 10 बजे पूर्णतया स्‍वदेशी निर्मित म.प्र. के पहले कन्‍टीन्‍यूस, टेक्‍नोलॉजी टायर पायरोलिसिस ऑयल प्‍लांट नीमच का (मालवा, पेट्रो प्रोडेक्‍ट प्रायवेट लिमिटेड) का वर्चुअली उदघाटन करेंगे।

एम.पी.आई.डी.सी.उज्‍जैन के निर्देशक ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के वर्चुअली मुख्‍य आतिथ्‍य में होटल मंगलम नीमच में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद  सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच  दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा  अनिरूद्ध मारू, कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  सज्‍जनसिह चौहान एवं न.पा.नीमच की अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति गौरव चौपडा विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।

Related Post