Latest News

सतना पुलिस की कार्रवाई, दो साल की तलाश के बाद पकड़ा गया आरोपी बेटा, मां को खुदकुशी के लिए किया था मजबूर

Neemuch headlines August 23, 2024, 4:33 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार था, इसलिए यह कार्रवाई की गई। दरअसल, साल 2022 में बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था और अपना फोन भी बंद कर लिया था, लेकिन 2 साल बाद मोबाइल फोन ऑन होते ही पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साल 2022 का मामला दरअसल, मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के चोरमारी गांव का है।

जब लीलावती सिंह (मृतका) ने साल 2022 के अगस्त में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की जांच-पड़ताल करने पर इस बात का पता चला कि उनका बेटा शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट करता था और उन्हें परेशान भी करता था। साथ ही कई प्रकार की धमकी भी देता था। जिसपर पुलिस ने ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था। मां की मौत के बाद बेटा वहां से फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया, ताकि पुलिस उस तक पहुंच ना सके। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए उन्होंने साइबर सेल की मदद ली। मुखबिर द्वारा इस बात का पता चला कि वह शिमला जाकर एक फैक्ट्री में काम करने लगा था। कई बार टीम को भेजा गया लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा लेकिन 2 साल बाद जब आरोपी इस साल रक्षाबंधन पर वह अपने ससुराल रीवा पहुंचा, तभी उसने 2 साल से बंद पड़े फोन को खोलकर सिम लगाया। ऐसा करते ही साइबर सेल को उसके लोकेशन की जानकारी मिल गई।

जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम ने उसे मौकास्थल से जाकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचना राजेश सिंह के रुप में की गई है।

Related Post