Latest News

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु महासंघ नीमच के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने किया नवागत कलेक्टर चंद्रा का स्वागत

Neemuch Headlines August 22, 2024, 8:47 am Technology

नीमच। दिनांक 21/08/2024 को विमुक्त घुमन्तु महासंघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण धनगर बड़ोदिया के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारियों द्वारा नीमच जिले के नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को पुष्प गुच्छ और देवी अहिल्या बाई की तस्वीर भेट कर स्वागत किया गया।

साथ ही संघठ न के बारे मे अवगत करवाया गया और संघटन की विभिन्न मांगो को लेकर एक आवेदन भी दिया गया। जिसमे विशेष रूप से गोपाल सरपंच पावटी, रमेश दसानी, गिरधारी लाल खेतपलिया, भेरूलाल तलाऊ, भेरूलाल खेतपलिया, प्रेम राजपुरा सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे!

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ज्ञापन लेते हुए मांगों को गंभीरता से सुना एवं उनके निराकरण हेतु आश्वासन भी दिया।

Related Post