हवन और अभिषेक के साथ होगा सावन माह कीर्तन का समापन।

Neemuch headlines August 18, 2024, 4:46 pm Technology

सरवानिया महाराज । शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर पर श्री गणेश नवयुवक मंडल द्वारा पूरे सावन माह भजन कीर्तन किया जा रहा यह भजन कीर्तन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से किया जाता है। श्री गणेश नवयुवक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे सावन महा समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर पर रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक बाबा भोलेनाथ के भजन कीर्तन किया जाता है, जिसमे प्रतिदिन रात्रि समापन पर बाबा भोलेनाथ को खीर के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। यह कार्यकम पूरा सावन महीने निरंतर चलता है सावन महीने के आखिरी सोमवार को बाबा भोलेनाथ का अभिषेक व नगर की सुख शांति के लिए हवन किया जाएगा।

Related Post