Latest News

सेवा गतिविधि के अंतर्गत इनरव्हील डायमंड ने भेंट किए खिलौने।

श्रीपाल बघेरवाल August 18, 2024, 9:39 am Technology

नीमच। शहर की सामाजिक सेवागतिविधियो में अग्रणी सामाजिक संस्था इनरव्हील डायमंड नीमच सेवा गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी साख बना चुकी हैं आये दिन संस्था कोई न कोई पीड़ितमानवता व सामाजिक गतिविधिया करती रहती है। इसी के अंतर्गत संस्था द्वारा स्थानीय जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र में अनेक खिलौने व ड्राइंग बुक्स वार्ड प्रभारी को भेट किये।व उनके लिए एक प्ले रूम तैयार करवाया। जिससे वहां बच्चे खिलौनो से खेल कर अपने आपका मनोरंजन कर सके। और अन्य गतिविधियों से उनका मानसिक विकास कर सके।क्लब सचिव अर्पिता जिन्दल ने बताया इनरव्हील डायमंड जिले में लगातार 10 वर्षो से गरीब, दिन-दुखियो ओर पीड़ितो की सेवा में हर दम अग्रणीय रहा है। लगातार बढ़ते क्रम में असहायों और मानवीय सेवा गतिविधियों में अग्रणी रहा है। उक्त कार्यक्रम में जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. महेंद्रसिंह पाटिल N.R.C. प्रभारी डॉ.योगेंद्र धाकड़, डॉ.राहुल मालकर,डॉ. संगीता भारती क्लब कोषाध्यक्ष नीतू पाटीदार, पूजा गर्ग, किरण आंचलिया, लक्ष्मी शर्मा, एकता पंवार, दिशा सैनी, दीपिका खण्डेलवाल, श्रुति खण्डेलवाल, शिवांगी जैन, प्रियंका सैनी जिला अस्पताल स्टॉफ उपस्थित थे।

Related Post