Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर कोलकाता महिला डॉक्टर हत्याकांड का विरोध किया

श्रीपाल बघेरवाल August 17, 2024, 1:41 pm Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद माया नारोलिया राष्ट्रीय प्रभारी राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर बहन के साथ जो बर्बरता पूर्ण दुष्कृत कर उसकी हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा व मातृशक्ति बहनों द्वारा ममता सरकार के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकाला गया डॉक्टर बहन के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को तथा पुलिस प्रशासन को ममता दीदी का पूरा साथ मिल रहा है डॉक्टर बहिन के समर्थन में भी जो लोग हड़ताल पर बैठे थे उनको भी हटाने के लिए गुंडा तत्वों ने भारी संख्या में उन पर हमला कर अस्पताल में भी भारी तोड़फोड़ कर सबूत मिटाने की कोशिश की मुख्यमंत्री का नाम ममता जरूर है पर उनमें जरा भी ममत्व का भाव नहीं है जो खुद एक महिला है पर वह महिला का दर्द नहीं समझती इसके पहले भी पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार होते रहे हैं और इस मुद्दे पर ममता सरकार विफल रही है ममता सरकार से स्थिति संभाली नहीं जा रही है आक्रोशित महिला मोर्चा इस शर्मनाक घटना के बाद ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा की मांग करती है। अंत में सभी बहनों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से पश्चिम बंगाल सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सद्बुद्धि प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना की इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा जिला उपाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, हेमलता धाकड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया, रचना गर्ग, कैलाश कुंवर सिसोदिया, वैशाली प्रजापति, संगीता जैन, विद्या त्रिवेदी, अपेक्षा शर्मा, विमला राजपूत, सुनीता सिंहल, सुनीता मंगल, राधा यादव, अंजू यादव एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Post