Latest News

देश भक्ती गीतो के तरानो से महक उठा एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम, मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ की अनूठी पहल

प्रदीप जैन August 17, 2024, 1:39 pm Technology

मुसाफिर म्युजिकल ग्रुप ने राष्ट्र भक्ति गीतो से कार्यक्रम मे बांधी शमा

सिंगोली। नगर मे 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के तत्वाधान मे आयोजित एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीतो के तरानो के माध्यम से अमर शहीदो को नमन किया गया। मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एक शाम शहीदो के नाम जानदार शानदार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त शाम 7 बजे स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार राजेश सोनी,भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मोतीलाल धाकड उपाध्यक्ष नगर परिषद, डाक्टर सरफराज मंसूरी, डाक्टर बी के व्यास, डाक्टर ईतेश व्यास, संजय नागौरी एडवोकेट, समाज सेवी निशांत जोशी, राजेश भण्डारी (पार्षद), अंकित हरसौरा,द्वारा मां शारदे ओर मां भारती की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम मे प्रस्तुती देने आए मुसाफिर म्युजिकल ग्रुप के साथियो ने अपने ग्रुप एडमिन एडवोकेट खजान सिंह पंवार के नेतृत्व मे एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम मे राष्ट्र भक्ति गोतो के तरानो से शमा बांधते हुए आयोजन को शानदार जानदार बना दिया।

मुसाफिर के कलाकारो द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र भक्ति गीतो पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी तहसीलदार राजेश सोनी मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट संजय नागौरी निशांत जोशी सहित उपस्थित नागरिक थिरकने से अपने आप को रोक नही पाए। देर रात तक चले कार्यक्रम मे लोगो ने बरसती बरसात मे राष्ट्र गीतो के माध्यम से शहीदो को नमन किया। सिंगोली नगर मे यह एक अनुठा आयोजन रहा कार्यक्रम के अंत मे मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया।

Related Post