Latest News

सिंगोली की अंजना तिवारी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, अंजना है इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी की बहन

प्रदीप जैन। August 14, 2024, 9:04 pm Technology

सिंगोली। राज्य पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी, एसपी पीटीएस उज्जैन अंजना तिवारी को महामहिम राष्ट्रपति ने इस वर्ष सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया है। यह पदक उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदान किया जाएगा। सुश्री तिवारी नीमच जिले के सिंगोली की ही निवासी है। ‌ 1998 में राज्य पुलिस सेवा में आईं सुश्री तिवारी ने पुलिस सेवा में अपने कॅरियर की शुरुआत इंदौर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में की थी।

वे इंदौर में डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी मुख्यालय, एएसपी ट्रैफिक, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक, एएसपी मुख्यालय, एसपी फायर और 15वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ रह चुकी हैं। वे सीएसपी देवास, एसडीओपी मंडलेश्वर, सीएसपी उज्जैन और एसपी एसटीएफ के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। एएसपी ट्रैफिक रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सुश्री तिवारी संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में 2010 में सूडान और 2022 में दक्षिणी सूडान में भी भारत के प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्ष 2004 और 2016 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में महतवापूर्ण जिम्मेदरियों का निर्वाह किया। इसके लिए आपको पुलिस महानिदेशक डिस्क तथा सिंहस्थ मैडल से सम्मानित किया गया। वर्तमन में सुश्री तिवारी एसपी पीटीएस, उज्जैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

सुश्री तिवारी के पिता ओ आर तिवारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थे और भाई अरविंद तिवारी इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं।

Related Post