विधायक एवं कलेक्‍टर ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

Neemuch headlines August 13, 2024, 7:28 pm Technology

नीमच । हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्‍यापक जन जागरूकता के लिए जिले में विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ,नपा अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाती चौपड़ा, कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा की उपस्थिति में नगर पालिका नीमच द्वारा नीमच शहर में मंगलवार को वृह्द तिरंगा रैली आयोजित की गई। यह रैली भारत माता चौराहा से प्रारंभ होकर पुस्‍तक बाजार ,नयाबाजार ,घंटाघर फव्‍वारा चौक होते हुए पुन: भारतमाता चौराहा पर आकर रैली का समापन हुआ।

इस वृह्द तिरंगा रैली में विधायक दिलीप सिंह परिहार ,नपा अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाती चौपड़ा ,कलेक्‍टर हिमाशु चन्‍द्रा, जिला पंचायत सीईओं गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ अन्‍य अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों पार्षदगणों और आमनागरिको एवं बडी सख्‍या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया ।विधायक परिहार एवं कलेक्‍टर चन्‍द्रा ने जिले के नागरिकों से हर एक घर पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने का आव्‍हान किया ।

Related Post