Latest News

घर - घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिंगोली मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा रैली

प्रदीप जैन। August 13, 2024, 3:40 pm Technology

सिंगोली। देश मे केंद्र सरकार के आव्हान पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहा है। इसी क्रम मे सिंगोली नगर मे मंगलवार सुबह 11-30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड के नेतृत्व मे तिरंगा रैली निकालकर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया। रैली पुलिस थाना परिसर के यहां से आरंभ हुई जो नगर का भ्रमण कर पुनः यही पहुंच कर रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ फुलकुमार मलिक राजकुमार मेहता दिनेश जोशी निर्मल जैन कौशल व्यास प्रशांत मलिक प्रशांत पालिवाल ऊकार धाकड सुरेश चंदेल सुनिल सोनी जीवन बलाई राकेश जोशी बबलु गूर्जर बाबु गुर्जर राकेश माहेश्वरी शिव तंवर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post