हरवार। देव मंडल सुंदरकांड समिति नारायणगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2024 चतुर्थ सावन सोमवार के अवसर पर श्री देवनारायण मंदिर गांधी चौराहा नारायणगढ़ से भगवान श्री जलेश्वर महादेव मंदिर हरवार तक भव्य विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रातः 6:00 बजे नारायणगढ़ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कावड़ यात्रा रवाना होगी। यह कावड़ यात्रा नारायणगढ़ नगर की धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से निकल जा रही है।
देव मंडल सुंदरकांड समिति नारायणगढ़ ने समस्त नगर के धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।