Latest News

एमपी में आधी रात के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 47 कलेक्टर एसपी बदले, नीमच के नए कलेक्टर होंगे हिमांशु चंद्रा

Neemuch Headlines August 11, 2024, 9:15 am Technology

नीमच। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

आधी रात को जारी की गई इस तबादला सूची में 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 8 कलेक्टर और 7 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

सरकार ने रात करीब 1:00 बजे यह सूची जारी की, जिसमें शहडोल, मंडला, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपनगर, और नीमच के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इसके अलावा, 18 आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति में भी बदलाव किए गए हैं।

07 जिलों के कलेक्टरों का तबादला :-

इस फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इनमें विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले शामिल हैं। इन जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। विशेष रूप से, विदिशा कलेक्टर बुददेश कुमार को बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद मंत्रालय में भेजा गया है।

21 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर :-

मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी इधर-उधर किया गया है। जिन जिलों में नए SP की नियुक्ति हुई है, उनमें रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर शामिल हैं।

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट :-

IAS सचिन सिन्हा: प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश, ग्वालियर।

IAS संजीव कुमार झा: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर।

IAS उमाकांत उमराव: प्रमुख सचिव, श्रम विभाग।

IAS सोनाली वायंगणकर: प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग।

IAS संजीव सिंह: आयुक्त, भोपाल संभाग।

IAS मदन विभीषण नागरगोजे: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर।

IAS अजय गुप्ता: संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, भोपाल।

IAS तन्वी सुन्द्रियाल: संचालक, बजट, मध्य प्रदेश, भोपाल।

IAS तरूण राठी: संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।

IAS दिनेश जैन: अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।

IAS दीपक आर्य: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल।

IAS तरुण भटनागर: उपसचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।

IAS केदार सिंह: कलेक्टर, जिला शहडोल।

IAS सोमेश मिश्रा: कलेक्टर, जिला मंडला।

IAS गिरीश कुमार मिश्रा: कलेक्टर, जिला राजगढ़।

IAS विकास मिश्रा: उपसचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

IAS आशीष वशिष्ठ: प्रबंधक संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल।

IAS डॉ. सलोनी सिडना: विकअ सह आयुक्त सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, भोपाल।

IAS बुद्धेश कुमार वैद्य: उपसचिव, गृह विभाग।

IAS रोशन कुमार सिंह: कलेक्टर, जिला विदिशा।

IAS मृणाल मीणा: कलेक्टर, जिला बालाघाट।

IAS हर्ष सिंह: कलेक्टर, जिला डिंडौरी।

IAS हर्षल पंचोली: कलेक्टर, जिला अनूपपुर।

IAS हिमांशु चंद्रा: कलेक्टर, जिला नीमच।

IAS अंशुल गुप्ता: संचालक, जनसंपर्क, भोपाल।

IAS अमन वैष्णव: आयुक्त, नगर पालिका निगम, ग्वालियर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।

इन IPS अफसरों के भी हुए तबादले :-

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले विभिन्न जिलों और पुलिस रेंजों में किए गए हैं, जिससे पुलिस बल में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नीचे इस तबादला सूची के प्रमुख नाम और उनकी नई तैनाती की जानकारी दी गई है।

IPS राजेश कुमार त्रिपाठी नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त, अपराध, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर

IPS डी.सी. सागर (1992 बैच) नई तैनाती: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

IPS अनुराग शर्मा (2006 बैच) नई तैनाती: पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल

IPS कृष्णावेनी देसावातु (2007 बैच) नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (सेन्ट्रल रेंज) भोपाल

IPS अमित सांघी नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर

IPS अतुल सिंह नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, जबलपुर रेंज, जबलपुर

IPS हंसराज सिंह नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर

IPS राजेश कुमार त्रिपाठी नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त, अपराध, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर।

Related Post