डीकेन। दिनांक 10 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 की लाभार्थी महिलाओं के लिए श्रावण मास में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक मुश्त राशि माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा विजयपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में सिधे लाडली बहना के खाते में अंतरण की गयी। दिनांक 10 अगस्त का कार्यक्रम स्थानीय नगर परिषद डीकेन में भी मनाया गया एवं साथ ही आयोजित कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्ट किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन के तहत विधायक ओमप्रकाश सखलेचा महोदय एवं कलेक्टर दिनेश जैन को उपस्थित लाडली बहना द्वारा राखी बांधी गयी।
साथ ही कार्यक्रम में ‘’एक पेड मां के नाम’’ अभियान के तहत कलेक्टर जिला नीमच, विधायक सखलेचा, अनुविभागीय अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष , समस्त पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सखलेचा द्वारा अपने उद्बोधन में शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समस्त अतिथियों द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा रैली के माध्यम से आम नागरिको को जागरूक किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शपथ/प्रतिज्ञा दिलायी गयी।