Latest News

स्वतंत्रता प्राप्ति में महात्मा गाँधीजी का अविस्मरणीय योगदान है, अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगाँठ ग्राम बोरदिया कला में वृक्षारोपण कर मनाई गई।

Neemuch headlines August 10, 2024, 7:36 pm Technology

नीमच । स्वतंत्रता प्राप्ति का इतिहास कांग्रेस के जाँबाजों के खून से सजा हुआ है। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता महात्मा गाँधी के आव्हान पर अपना घर- भार छोड़कर आजादी के जंग में कूद पड़े। 8 अगस्त 1942 को कांग्रेस के अधिवेशन में महात्मा गाँधी के नेतृत्व में यह प्रस्ताव पास हुआ कि अब अंतिम जंग की तैयारी कर ली जाए और गाँधी जी ने नारा दिया अंग्रेजों भारत छोड़ों और 9 अगस्त को पूरे देश में क्रांति की इस मशाल को याद किया जाता है।

उक्त उद्गार नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल चौरसिया ने ग्राम बोरदिया कलां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बाहर निकलकर सांप्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करें। जनपद सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह वक्त आराम का नही वरन् दोगुनी शक्ति से भाजपा से लड़ना है। नीमच जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने नारा दिया था करो या मरों। यह वहीं समय है कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें।

जिला कांग्रेस का यह कारवाँ ग्राम लाँछ-लकमी, सिरखेड़ा होते हुए बोरदिया कलां पहुँचा। कार्यक्रम पश्चात् शमशान घाट में वृक्षारोपण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरिसया के समक्ष दिलीप धनगर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन सेक्टर अध्यक्ष मुकेश बोराना एवं आभार दिनेश भाई ने माना।

Related Post