Latest News

भारत छोड़ो आंदोलन स्थापना दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण, मरीजों को किए फल वितरण

प्रदीप जैन August 10, 2024, 5:03 pm Technology

सिंगोली। मध्य प्रदेश कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे सिंगोली नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं सभी को गुलाल लगाकर भारत छोड़ो आंदोलन का स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण कर वहां भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष कालू अग्रवाल, पार्षद राजेश भंडारी, संजय बगड़िया, राजकुमार छिपा, नरेश जैन, पप्पू टी ठाकुर, दीपक अग्रवाल, धीरज मोटानाक, रितेश सेठिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post