कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर पोरवाल समाज महिला मंडल ने सहस्त्र मुखेश्वर भोलेनाथ मंदिर परिसर पर हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया उक्त जानकारी पोरवाल महिला मंडल की विद्या धनोतिया ने देते हुए बताया।
कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के शुभ अवसर पर हम सभी महिलाओं ने सामुहिक रूप से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं अंत में प्रसादी वितरण की गई।