Latest News

जिले में अब तक औसत 328.3 मि.मी.वर्षा दर्ज

Neemuch headlines July 23, 2024, 4:16 pm Technology

नीमच । नीमच जिले में चालू वर्षाकाल में अबतक 328.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। इनमें नीमच में 284 मि.मी., जावद में 369 मि.मी. एवं मनासा में 332 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 428.3‍ मि.मी. वर्षा हुई थी। गत वर्ष नीमच में 469 मि.मी., जावद में 395 मि.मी. एवं मनासा में 421 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 23 जुलाई को प्रात:8 बजे तक की प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में औसत 32 मि.मी.वर्षा हुई है। इसमें नीमच में 15 मि.मी., जावद में 13 मि.मी. एवं मनासा में 68 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post