Latest News

कमलेश शाह फिर बने विधायक, अमरवाड़ा उप चुनाव भाजपा ने जीता, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने दी बधाई

Neemuch headlines July 13, 2024, 4:59 pm Technology

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है, शुरुआती राउंड में अच्छी शुरुआत करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 18 राउंड तक कांग्रेस के धीरेन शाह से लगातार पीछे चल रहे थे फिर अचानक पासा पलटा और अंतिम दो राउंड में भाजपा के कमलेश शाह ने बाजी मार ली। कमलेश शाह ने अमरवाड़ा उप चुनाव में 3252 वोट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलेश शाह सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। ये जीत डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है : सीएम यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जीत की बधाई देते हुए X पर लिखा- छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भाजपा को मिली इस अभूतपूर्व विजय के लिए हमारे प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह एवं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं तथा अमरवाड़ा के भाई – बहनों को भाजपा को दिए इस विजयी आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री बोले मैं मुंबई में लेकिन मेरा मन अमरवाड़ा में मेरे कार्यकर्ताओं के साथ परिणाम के समय मुंबई में मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा – मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पिछली बार छिंदवाड़ा में हम लोकसभा जीते थे और इस बार हम उपचुनाव भी जीते हैं। ये विश्वास भाजपा और जनता के बीच का रिश्ता बताता है। खासकर जनता सरकार पर भरोसा कर रही है, भाजपा के विचार पर भरोसा कर रही है। मैं अमरवाड़ा की इस जीत पर मध्य-प्रदेश की जनता को बधाई देना चाहता हूं। आज मैं भले ही मुंबई में हूँ लेकिन मेरा मन अमरवाड़ा में लगा है, मन कर रहा है मैं भी जीत के जश्न में शामिल रहूँ , मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई। बूथ कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन और जनता जनार्दन का धन्यवाद : वीडी शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने X पर लिखा – अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन और जनता जनार्दन का धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह ऐतिहासिक विजय भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता के अपार समर्थन का परिणाम है। अमरवाड़ा विधानसभा के इस उपचुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ–बूथ पर अनथक परिश्रम किया है।भाजपा की ये विजय हमारे शीर्ष नेतृत्व की रणनीति,संगठन तंत्र की शक्ति और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा सरकार अमरवाड़ा के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए सदैव संकल्पित है। उधर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अमरवाड़ा में भाजप की जीत पर कहाकि अब पूरी तरह साफ हो गया है कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

Related Post