Latest News

शहीद की पत्नी के अपमान पर केस दर्ज, महिला आयोग ने लिया था संज्ञान।

Neemuch headlines July 13, 2024, 2:10 pm Technology

नई दिल्ली। कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शहीद अंशुमान सिंह को हाल में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद की पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने 5 जुलाई को कीर्ति चक्र प्राप्त किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हाल ही में कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। उल्लेखनीय है कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी।

महिला आयोग ने स्मृति सिंह के खिलाफ ऑनलाइन अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा था आयोग ने दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में विशेष कानूनी प्रावधानों का उल्लेख किया। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 67 शामिल है। इसमें यह उल्लेख किया गया है कि इन अपराधों के लिए पहली बार के अपराधियों को 3 साल तक की जेल और जुर्माना तथा दोबारा अपराध करने वालों को और कठोर दंड का प्रावधान है।

Related Post