Latest News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Neemuch headlines July 7, 2024, 8:42 am Technology

अहमदाबाद में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के रथ मार्ग पर प्रतीकात्मक सफाई की। पल पल की जानकारी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जय जगन्नाथ ! हर वर्ष की भांति महाप्रभु की रथयात्रा के पुण्य अवसर पर आज अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगला आरती में आकर हमेशा एक असीम शान्ति व नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना की। हर वर्ष की भाँति महाप्रभु की रथयात्रा के पुण्य अवसर पर आज अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगला आरती में आकर हमेशा एक असीम शान्ति व नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ। - केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की पहिंदविधि। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए। - रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल। की रथयात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथयात्रा में शामिल होगी। - मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर तक जाने के लिए भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ तैयार। -यात्रा में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना।

Related Post