Latest News

भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा, क्या है इसका लोकसभा चुनाव से कनेक्शन

Neemuch headlines July 4, 2024, 6:08 pm Technology

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया। दावा किया जा रहा है कि मीणा ने दौसा में भाजपा की हार की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि मीणा पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि इस्तीफे का ऐलान उन्होंने आज किया।

हाल ही में वे राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र में भी शामिल नहीं हुए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई। रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।। इस बीच राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का लगातार अपमान हो रहा था। भाजपा आलाकमान उनसे मिलने का टाइम नहीं दे रहा था। किरोड़ी लाल 2 बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। वह पहले 5 बार विधायक भी रह चुके हैं। उनको पार्टी ने राज्य में कृषि एवं उद्यान और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। गौरतलब है कि दौसा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा ने भाजपा के के Hin 2 लाख वोटों से हराया था। लोकसभा चुनाव के बाद से ही कहा जा रहा था कि किरोडीलाल इस राहुल गांधी के सकते हैं।

Related Post